खबरे |

खबरे |

Haryana Politics: 'हरियाणा में किसी भी जाति का बन सकता है CM', कुमारी शैलजा का भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर जवाब
Published : Oct 11, 2023, 5:00 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
 Kumari Shailja
Kumari Shailja

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने किसी भी व्यक्ति को इसके लिए अधिकृत नहीं किया है ...

New Delhi: कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ‘चार उप मुख्यमंत्री बनाने के वादे’ वाले हालिया बयान को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि अब तो बात यह होनी चाहिए कि आलाकमान की स्वीकृति से 36 बिरादरी में से किसी भी बिरादरी का मुख्यमंत्री बन सकता है, क्योंकि यह पद किसी के लिए आरक्षित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने किसी भी व्यक्ति को इसके लिए अधिकृत नहीं किया है कि वह व्यक्तिगत स्तर पर चार उप मुख्यमंत्री बनाने जैसा वादा करे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में ब्राह्मण, दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की किसी अन्य जाति से कुल चार उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। उनका कहना था कि 2019 के चुनाव में भी ऐसा वादा किया गया था।

हुड्डा के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सैलजा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस का हिस्सा होने के नाते मैं कह सकती हूं कि 2019 में, मैं प्रदेश अध्यक्ष थी, ऐसी बात (चार उप मुख्यमंत्री की) कभी नहीं हुई। पार्टी आलाकमान की तरफ से भी उस वक्त ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई थी। आज भी यह (बयान देने का) कौन सा वक्त है, कौन सा औचित्य है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम 36 बिरादरी की पार्टी हैं। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। कौन क्या बनेगा, यह आलाकमान का फैसला होता है। मुझे नहीं लगता कि किसी भी व्यक्ति को आलाकमान ने यह अधिकार दिया है कि इस तरह के वादे और बातें करे।’’ सैलजा का कहना था, ‘‘बात तो यह होनी चाहिए कि आलाकमान जिसे चाहे...हरियाणा में 36 बिरादरी में से किसी भी बिरादरी का मुख्यमंत्री बन सकता है। यह पद तो आरक्षित किया नहीं जाता है।’’ हुड्डा जाट समुदाय से आते हैं और वह करीब 10 वर्ष तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा मौजूदा समय में कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रभारी हैं। वह कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की करीबी मानी जाती हैं। पिछले कुछ महीनों से हुड्डा तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच कलह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM