खबरे |

खबरे |

Haryana Illegal Mining Case: अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा-पंजाब में 122 करोड़ की 145 संपत्तियां कुर्क
Published : Aug 13, 2024, 12:42 pm IST
Updated : Aug 13, 2024, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
ED big action in illegal mining case, Haryana news in hindi
ED big action in illegal mining case, Haryana news in hindi

मामलों की जांच के बाद हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में 122 करोड़ रुपये की 145 संपत्तियां जब्त की गई हैं।

Haryana Illegal Mining Case News In Hindi: हरियाणा में अवैध खनन से जुड़े मामलों में ईडी ने कई नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। मामलों की जांच के बाद हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में 122 करोड़ रुपये की 145 संपत्तियां जब्त की गई हैं।

इसमें हरियाणा के गुरुग्राम में 100 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि भी शामिल है। ईडी ने अपनी वेबसाइट पर इस कार्रवाई की जानकारी दी है। यह ऑपरेशन हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा पंजाब के फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला, चंडीगढ़ और मोहाली में चलाया गया है।

इस मामले में ईडी ने कांग्रेस के सोनीपत विधायक सुरिंदर पंवार, आईएनआईएल नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पीएस बिल्डटेक के मालिक इंद्रपाल सिंह, करनाल के कांग्रेस नेता मनोज वाधवा, कुलविंदर सिंह, अंगद सिंह मक्कड़, भूपिंदर सिंह और उनके सहयोगियों पर मामला दर्ज किया है

सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरिंदर पंवार का हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान में भी खनन का कारोबार है। 4 जनवरी को ईडी की टीम ने उनके सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित आवास पर छापेमारी की थी। 20 जुलाई को विधायक सुरिंदर पंवर को ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल अंबाला जेल में बंद हैं। इससे पहले ईडी की टीम ने यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पर भी छापेमारी की थी।

(For more news apart from ED big action in illegal mining case, Haryana news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM