खबरे |

खबरे |

मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 10 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद
Published : Mar 14, 2023, 7:03 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Two arrested for drug trafficking, more than 10 kg of ganja recovered
Two arrested for drug trafficking, more than 10 kg of ganja recovered

आरोपियों को अदालत में पेश करके उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत पर लिया गया है।

फरीदाबाद(हरियाणा): हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा ने नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी शाहरुख तथा हापुड़ निवासी नदीम के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने बल्लभगढ़ से आ रही आरोपियों की गाड़ी से 10.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वे कोई जवाब नहीं दे सके जिसके पश्चात उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश करके उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत पर लिया गया है। उनका कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टैक्सी चलाने का काम करते हैं और इसकी आड़ में नशा तस्करी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे गांजा राजस्थान से लाकर दिल्ली,फरीदाबाद में आपूर्तिकरते हैं जिसके बारे में अभी जांच की जा रही है।

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Who Is Hirabai Ben Ibrahimbhai Lobi: PM Modi के सामने आंचल फैलाकर Emotional हो गईं Padamshree विजेता

28 Mar 2023 7:16 PM

Producer Guneet Monga- ‘The Elephant Whisperers’ Returns to India after winning Oscar

28 Mar 2023 7:15 PM

Pratibha Thapliya 2 Child Bodybuilder Mom: Champion bodybuilder in 16 months despite illness

14 Mar 2023 7:15 PM

खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

14 Mar 2023 7:14 PM

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

14 Mar 2023 7:13 PM

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

01 Mar 2023 7:21 PM