खबरे |

खबरे |

Haryana News: 22 विधानसभा सीटों के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Published : Sep 17, 2024, 1:24 pm IST
Updated : Sep 17, 2024, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Narendra Modi will infuse enthusiasm among BJP workers of 22 assembly news in hindi
PM Narendra Modi will infuse enthusiasm among BJP workers of 22 assembly news in hindi

26 सितंबर को 12 बजे दोपहर राई के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में होगी रैली, प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

Haryana News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोनीपत जिले में प्रदेश में दूसरी रैली करने जा रहे हैं। 14 के बाद 26 सितंबर को मोदी सोनीपत के गाई में रैली करेंगे। इस रैली के जरिये मोदी आसपास की 22 विधानसभा सीटों के भाजपाई कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। रोहतक लोकसभा क्षेत्र जिनमें रोहतक और झज्जर जिलों की नौ सीटों, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सोनीपत व जींद जिले की नौ सीटों और पानीपत जिले की चार सीटों के कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश की चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संजय भाटिया और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में रैली स्थल पर पहुंचकर जगह का जायजा लिया। इसके बाद बड़ौली ने भाजपा, जिला कार्यालय में सभी 22 विधानसभा सीटों के प्रभारियों, संयोजकों व उम्मीदवारों के समन्वयकोंकी बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

सोनीपत और रोहतक की नौ-नौ और पानीपत जिले की चार विधानसभाओं के कार्यकर्ता मोदी की रैली में पहुंचेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। अब उनकी अगली जन आशीर्वाद रैली सोनीपत जिले की राई विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी छह जिलों रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, जींद और पानीपत जिलों की 22 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे।

इसके लिए सोमवार को दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश की चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संजय भाटिया और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने राई के एजुकेशन सिटी में पहुंचकर रैली स्थल का जायजा लिया।

(For more news apart from PM Narendra Modi will infuse enthusiasm among BJP workers of 22 assembly news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM