खबरे |

खबरे |

Haryana Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव से पहले जेजेपी को झटका, चार विधायकों ने पार्टी छोड़ी
Published : Aug 18, 2024, 9:02 am IST
Updated : Aug 21, 2024, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana Assembly Elections 2024 Jannayak Janata Party  Four MLAs left the party News in hindi
Haryana Assembly Elections 2024 Jannayak Janata Party Four MLAs left the party News in hindi

जेजेपी ने 2019 के पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीती थीं।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है.  वहीं चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, अनूप धानक, राम करण काला, देवेंद्र बबली और ईश्वर सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ दी।निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे तथा चुनाव परिणम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

जेजेपी ने 2019 के पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीती थीं। मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली पिछली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जेजेपी गठबंधन सरकार में मंत्री रहे धानक हिसार के उकलाना से निर्वाचित हुए थे, जबकि बबली फतेहाबाद के टोहाना विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे। बबली भी खट्टर सरकार में मंत्री थे।

सिंह कैथल में गुहला-चिका निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि काला कुरूक्षेत्र के शाहाबाद से विधानसभा पहुंचे थे। जेजेपी के दो विधायक राम निवास सुर्जखेड़ा और जोगी राम सिहाग अयोग्यता के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

(For more news apart from Haryana Assembly Elections 2024 Jannayak Janata Party  Four MLAs left the party News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM