खबरे |

खबरे |

Haryana News: कलयुगी मां ने अपने ही बच्चे को नहर में फेंका, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Published : Aug 18, 2024, 3:45 pm IST
Updated : Aug 18, 2024, 3:45 pm IST
SHARE ARTICLE
mother threw her own child in the canal Haryana News
mother threw her own child in the canal Haryana News

पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में एक मां ने अपने बच्चे को नहर में फेंक दिया. महिला गोद में बच्चे को लेकर सबसे पहले नहर के किनारे पहुंची। कुछ देर इंतजार किया और फिर बच्चे को पानी में फेंक दिया. यह देख स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मां को अपनी हिरासत में ले लिया. साथ ही नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक मामला गांव गढ़ी सिकंदरपुर स्थित नहर का है. जहां पूजा नाम की महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है. वह मूल रूप से गांव काबरी की रहने वाली है। पूजा की शादी करीब 5-6 साल पहले मतलौदा निवासी सोनू से हुई थी।

परिजनों के मुताबिक पूजा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका काबरी के एक निजी अस्पताल में मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। करीब डेढ़ साल पहले वह मां बनीं। उसने एक बेटे को जन्म दिया.

पूजा पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। वह यहां अपनी दवा लेने आई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह बेटे को गोद में लेकर घर से निकली। उनके जाने की जानकारी परिवार वालों को नहीं थी. वह सीधे सिकंदरपुर गांव के पास से होते हुए नहर के किनारे पहुंच गयी. वहां पहुंचते ही उसने बच्चे को नहर में फेंक दिया. ये सब होता देख वहां मौजूद एक चाय वाले ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. 

(For more news apart from mother threw her own child in the canal Haryana News, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Haryana, Panipat

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM