खबरे |

खबरे |

नूंह हिंसा का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Published : Aug 22, 2023, 11:54 am IST
Updated : Aug 22, 2023, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
आरोपी आमिर
आरोपी आमिर

आरोपी की पहचान आमिर के रूप में की गई है, जो डिढारा गांव का रहने वाला है।.

गुरुग्राम:  हरियाणा के नूंह-मेवात में हुई हिंसा के बाद पुलिस तेजी से धरपकड़ अभियान चला रही है. इस बीच साम्प्रदायिक हिंसा में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने जिले के तावडू इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आमिर के रूप में की गई है, जो डिढारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके सहयोगियों के तावडू के निकट अरावली पहाड़ियों में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया था।

आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को पकड़ने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ियों में छिपे सांप्रदायिक हिंसा के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।  आमिर के पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में शुरू हुई झड़प गुरुग्राम तक फैल गई थी। इस हिंसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM