खबरे |

खबरे |

हरियाणा के स्कूलों में दिखाया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण
Published : Aug 23, 2023, 3:45 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 3:45 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बुधवार शाम पांच बजे से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है।

चंडीगढ़: हरियाणा के स्कूलों में छात्रों को प्रेरित करने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार शाम को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बुधवार शाम पांच बजे से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है।

पाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "हरियाणा के स्कूलों के छात्र चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम पांच बजे से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है।"

मंत्री ने कहा, "यह हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धि है। यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और दुनिया की नजर इस पर है। इसलिए, हम चाहते हैं कि हमारे छात्र इस क्षण को देखें।" उन्होंने कहा, "जब युवा छात्र इसका सीधा प्रसारण देखेंगे, तब निश्चित रूप से वे प्रेरित होंगे और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।"

पाल ने कहा कि भारत एक उभरती ताकत है और तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है। चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है और इसका उद्देश्य चांद की सतह पर सुरक्षित और आसानी से लैंडिंग करना, चंद्रमा पर घूमना और वैज्ञानिक प्रयोग करना है। 600 करोड़ रुपये की लागत वाला चंद्रयान-3 अभियान लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए 14 जुलाई को शुरू हुआ था और पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने के लिए आज तक इसने 41 दिन का सफर तय कर लिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM