खबरे |

खबरे |

Haryana News: प्रदेश में अब कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा
Published : Apr 25, 2024, 9:32 am IST
Updated : Apr 25, 2024, 9:32 am IST
SHARE ARTICLE
Children from class 1 to class 12 will get free bus facility Haryana
Children from class 1 to class 12 will get free bus facility Haryana

हरियाणा सरकार 1 मई से राज्य के छात्रों को मुफ्त परिवहन योजना का लाभ देने की योजना बना रही है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के बच्चों को परिवहन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। अप्रैल माह से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के दौरान सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

शिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार को राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र के मुताबिक, मुफ्त परिवहन व्यवस्था का लाभ लेने वाले छात्रों की दूरी सहित डेटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. जो छात्र इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उनका दूरी, वाहन सूची, रूट मैप सहित डेटा अपलोड किया जाएगा।

हरियाणा सरकार 1 मई से राज्य के छात्रों को मुफ्त परिवहन योजना का लाभ देने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 16 जनवरी को छात्र परिवहन सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी.

यह योजना प्रत्येक जिले के एक ब्लॉक में लागू की जानी थी। बाद में इसे पूरे जिले में लागू किया जाना था. इसके तहत पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था की जानी थी। 50 से अधिक विद्यार्थी होने पर दूर के विद्यालयों में जाने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जिन गांवों में विद्यार्थियों की संख्या पांच से दस है, वहां परिवहन सुविधा शिक्षा विभाग द्वारा मुहैया कराई जानी थी.

(For more news apart from Children from class 1 to class 12 will get free bus facility Haryana News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM