खबरे |

खबरे |

Rewari News: रेवाड़ी में सास की हत्या के आरोप में बहू गिरफ्तार
Published : May 26, 2024, 3:29 pm IST
Updated : May 26, 2024, 3:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Daughter-in-law arrested for murder of mother-in-law Rewari news
Daughter-in-law arrested for murder of mother-in-law Rewari news

पुलिस ने मृतक महिला की बहू चंचल से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी सास उससे आए दिन झगड़ा करती थी जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी..

Rewari News In Hindi: हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को रेवाड़ी में हुई महिला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की बहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान चंचल निवासी मोहल्ला विजयनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला विजयनगर निवासी ओमप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन माया देवी मोहल्ला विजयनगर में रहती है और उसका जीजा नरेश कुमार बीएसएफ में नौकरी करता है। ओमप्रकाश ने बताया कि 23/24 मई की रात उनके भतीजे का फोन आया और उन्होंने घर पर हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो मेन गेट पर ताला लगा हुआ था।

इसके बाद वह साइड प्लॉट से दीवार फांदकर अंदर गया तो देखा कि वहां से एक गेट खुला हुआ था। जब वह घर के अंदर पहुंचा तो उसकी बहन की बहू चंचल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और कमरे के अंदर उसकी बहन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। शरीर पर चाकू के निशान भी थे। जिस पर पुलिस ने मॉडल टाउन थाना रेवाडी में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मृतक महिला की बहू चंचल से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी सास उससे आए दिन झगड़ा करती थी। घटना की शाम खाने को लेकर उसका अपनी सास माया देवी से विवाद हो गया। इसी झगड़े से गुस्से में आकर उसने अपनी सास की चाकू से हत्या कर दी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला चंचल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। ऐसे में देखना होगा की इस मामले में पुलिस आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है।

(For more news apart from Daughter-in-law arrested for murder of mother-in-law Rewari News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM