खबरे |

खबरे |

घग्गर में फंसी महिला को बचाने वाले 15 लोगों को खट्टर सरकार करेगी सम्मानित
Published : Jun 27, 2023, 12:30 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

महिला की जान बचाने में शामिल लोगों को कुल 3,15,000 रुपये की नकद राशि और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

करनाल - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकुला के खरक मंगोली गांव में कार सहित घग्गर नदी में फंसी महिला की जान बचाने वाले 15 बहादुर जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। महिला की जान बचाने में शामिल लोगों को कुल 3,15,000 रुपये की नकद राशि और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे. ये सभी पंचकुला के खरक मंगोली के रहने वाले हैं।

बता दें कि यह घटना रविवार की है. पंचकुला एमडीसी निवासी संगीता बजाज (69) घग्गर नदी के पास पूजा सामग्री विसर्जित करने गई थीं। उन्होंने अपनी कार खरक मंगोली के पास खड़ी की और पानी के तेज बहाव के कारण वह कार समेत नदी में बह गई. यह देख वहां मौजूद खरक मंगोली के 15 लोगों (14 युवक और एक लड़की) ने साहस दिखाया और उसे बचाने पहुंच गए।

सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर काफी मशक्कत के बाद संगीता नाम की महिला को नदी से बाहर निकाला. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन 15 लोगों की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है. जान बचाने वालों में विक्रम, किशन, सोनू, सुनील, पप्पू कुमार, छोटे लाल, रक्षपाल सिंह चौहान, सलीम, महेंद्र, जतिंदर, संजू, रंजीत, अनिल, बब्लू और ममता शामिल थे।

Location: India, Haryana, Karnal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM