खबरे |

खबरे |

मोनू मानेसर से जुड़ी बड़ी खबर, हत्या के एक मामले में जारी हुआ नया पेशी वारंट, 7 अक्टूबर को लाया जाएगा हरियाणा
Published : Sep 27, 2023, 11:09 am IST
Updated : Sep 27, 2023, 11:09 am IST
SHARE ARTICLE
 Monu Manesar (file photo)
Monu Manesar (file photo)

मोनू मानेसर अभी नासिर जुनैद हत्याकांड को लेकर राजस्थान में न्यायिक हिरासत में है।

गुरुग्राम : हरियाणा के पटौदी की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में गौरक्षक मोनू मानेसर के खिलाफ नया पेशी वारंट जारी किया है। एक पुलिस अधिकारी ने  इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोनू मानेसर को 7 अक्टूबर को हरियाणा लाया जाएगा।

मोनू मानेसर अभी नासिर जुनैद हत्याकांड को लेकर राजस्थान में न्यायिक हिरासत में है। पहले अदालत ने 25 सितंबर के लिए पेशी वारंट जारी किया था, लेकिन हरियाणा पुलिस ने सोमवार को कहा था कि वह मोनू को राजस्थान से नहीं ला सकती, क्योंकि सुरक्षा एस्कॉर्ट उपलब्ध नहीं हैं। पुलिस ने तब अदालत में नया अनुरोध पेश किया।

मानेसर के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमें मोनू मानेसर के लिए पेशी वारंट मिला है और हम उसे सात अक्टूबर को लाएंगे। उसे पटौदी की एक अदालत में पेश किया जाएगा।’’ बजरंग दल का कार्यकर्ता मोनू मानेसर फिलहाल नासिर और जुनैद के अपहरण एवं हत्या के सिलसिले में अजमेर की उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद है।

इन दोनों व्यक्तियों के शव 16 फरवरी को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक वाहन में मिले थे। उन्हें गौरक्षकों ने कथित रूप से अगवा किया था। उन पर गायों की तस्करी का आरोप लगाया गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM