खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : किन्नौर में बसा छितकुल बना भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2023”
Published : Oct 2, 2023, 11:48 am IST
Updated : Oct 2, 2023, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhitkul village in Kinnaur, Himachal Pradesh chosen as India's best tourist village
Chhitkul village in Kinnaur, Himachal Pradesh chosen as India's best tourist village

भारत-तिब्बत सीमा के करीब किन्नौर घाटी में स्थित, चितकुल लगभग 11,319 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

शिमला: हिमाचल के आदिवासी जिले किन्नौर के सुदूर छितकुल गांव को पर्यटन मंत्रालय ने भारत का इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ "पर्यटन गांव" चुना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि कल्पा के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मेजर शशांक गुप्ता ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

भारत-तिब्बत सीमा के करीब किन्नौर घाटी में स्थित, छितकुल लगभग 11,319 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। पृष्ठभूमि में किन्नेर कैलाश पर्वत, एक तरफ से बहती बस्पा नदी और बर्फ से ढके पहाड़ इस गांव की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। छितकुल पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है और बड़ी संख्या में पर्यटक इस स्थल तक पहुंचते हैं।

बयान में कहा गया है कि "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2023" पुरस्कार के लिए सांस्कृतिक व प्राकृतिक संसाधन, आर्थिक स्थिरता, पर्यावरण स्थिरता, शासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक स्थिरता जैसे कई मापदंडों का मूल्यांकन किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM