खबरे |

खबरे |

शिमला : स्कूटी के वीआईपी नंबर के लिए लगाई 1.12 करोड़ की बोली
Published : Feb 17, 2023, 3:57 pm IST
Updated : Feb 17, 2023, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
1.12 crore bid for Scooty's VIP number
1.12 crore bid for Scooty's VIP number

अधिकारियों ने बताया कि अब तक सर्वाधिक ऑनलाइन बोली 1,12,15,500 की प्राप्त हुई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक चौंकाने वाले मामले में कोटखाई में एक स्कूटी का वीआईपी नंबर लेने के लिए 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। मामला शिमला जिले के तहत कोटखाई का है। पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण को एक स्कूटी के विशिष्ट पंजीकरण संख्या (एचपी 99-9999) के लिए 1.12 करोड़ रुपये की ऑनलाइन बोली प्राप्त हुई है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बोली के लिए आरक्षित मूल्य 1000 रुपये था और विशिष्ट पंजीकरण नंबर के लिये 26 लोग बोली लगा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि अब तक सर्वाधिक ऑनलाइन बोली 1,12,15,500 की प्राप्त हुई है।

इस नंबर के लिये बोली लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार को थम जाएगी। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले का विवरण अभी ज्ञात नहीं है और यदि वह पैसे जमा नहीं करता है तो नंबर दूसरे बोली लगाने वाले के पास चला जाएगा।. अधिकारियों ने हालांकि प्रतियोगियों को बाहर करने के लिए बोली लगाने वाले पर दबाव की रणनीति से इंकार नहीं किया और कहा कि बोली लगाने का पैसा जमा नहीं होने की स्थिति में जुर्माना लगाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “हम ऐसी स्थिति को रोकने के लिए बोली लगाते समय उस रकम का 30 प्रतिशत जमा करने के लिए एक खंड जोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं, और पूरी राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उसे जब्त कर लिया जाएगा।”

एक स्कूटी की कीमत आम तौर पर 70,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये के बीच होती है। पहाड़ी राज्य के कुछ हिस्सों में यह काफी उपयोगी वाहन माना जाता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM