खबरे |

खबरे |

Shimla Hospital Fire: IGMCH शिमला के नए ओपीडी भवन में लगी भयानक आग, मची अफरातफरी
Published : Apr 27, 2023, 1:14 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 1:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Shimla Hospital Fire
Shimla Hospital Fire

आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं काफी दूर से ही देखा जा सकता है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार को  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) के एक हिस्से में आग भीषण लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन आग के प्रकोप से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं काफी दूर से ही देखा जा सकता है।

 बताया जा रहा है कि आईजीएमसी अस्पताल के नए ओपीडी भवन में सिलेंडर फटने से वजह से आग लगी है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दमकल अधिकारियों ने बताया, "हमें सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर घटना की जानकारी मिली । माल रोड, छोटा शिमला और बोइलागंज से दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग को फैलने से रोक लिया गया। संपत्ति के नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।"

उन्होंने बताया कि नए ओपीडी भवन में कैफेटेरिया और डॉक्टरों के कक्ष हैं। लगभग 30.90 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बहुमंजिला ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन गत नौ मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया था। इमारत में आपातकालीन इकाई, गहन देखभाल इकाई, विशेष वार्ड, आइसोलेशन वार्ड और फिजियोथैरेपी वार्ड के साथ-साथ कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी स्कैन, एक्स-रे, नमूना संग्रह और पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM