खबरे |

खबरे |

Jharkhand news:सिदो कान्हु की धरती से होगी भाजपा के संकल्प की सिद्धि- लक्ष्मीकांत वाजपेयी
Published : Jun 1, 2024, 2:14 pm IST
Updated : Jun 1, 2024, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Laxmikant said BJP resolution fulfilled from land of Sido Kanhu news
Laxmikant said BJP resolution fulfilled from land of Sido Kanhu news

डॉ वाजपेयी ने कहा कि  झारखंड में दो क्रांति महत्वपूर्ण  है जिसमे भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान एवम अमर शहीद सिदो कान्हु का हुल शामिल है।

Jharkhand News In Hindi: रांची, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश प्रभारी एवम राज्य सभा में मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रेसवार्ता कर झारखंड की 14लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत का दावा किया वही राज्य के ठगबंधन सरकार एवम इंडी एलायंस पर बड़ा हमला भी बोला।

डॉ वाजपेयी ने कहा कि  झारखंड में दो क्रांति महत्वपूर्ण  है जिसमे भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान एवम अमर शहीद सिदो कान्हु का हुल शामिल है।कहा कि जून महीना  संथाल हुल क्रांति का महीना है।संथाल समाज कांग्रेस झामुमो मुक्त झारखंड केलिए हुल  करने केलिए तैयार है।

वाजपेयी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से संथाल समाज के अस्तित्व पर संकट के बादल छाए हुए हैं।बांग्लादेशी घुसपैठियों से केवल डेमोग्राफी नही बदली बल्कि जमीन और जमीर दोनो की हो रही लूट हुई।विशिष्ट संस्कृति ही संथाल समाज की पहचान जिसे समाप्त करने की कोशिश राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है।झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन वोट बैंक  के कारण  संथाल की अस्मिता और पहचान को मिटा रहे हैं।

वाजपेयी ने कहा कि अपनी सत्ता को बचाने केलिए इंडी ठगबंधन ने संथाल परगना को घुसपैठियों के हाथों गिरवी रख दी है।

कहा कि आदिवासी समाज की जमीन लव जिहाद के माध्यम से घुसपैठिए लूट रहे हैं।कांग्रेस झामुमो के संरक्षण में घुसपैठियों के राशनकार्ड,आधार कार्ड,वोटर आईडी बनाए जा रहे। उन्होंने कहा कि आज संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से घट रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है।खान खनिज,पत्थर कोयला बालू की लूट हो रही है।केवल साहेबगंज जिला में एक हजार करोड़ से अधिक के घोटाले उजागर हुए हैं ये सबको पता है। आज भ्रष्टाचार में लिप्त  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में है। सरकार के मंत्री आलमगीर आलम जेल में हैं। कई आइएएस अधिकारी जेल में हैं। और कई जाने की कतार में खड़े दिखाई दे रहे।

उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस के नेता चोरी और सीनाजोरी दोनो कर रहे। भ्रष्टाचार को भी जाति धर्म समुदाय से जोड़कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे।जबकि जनता इनकी चालाकी खूब समझ रही है।

कहा कि आज जनता मोदी सरकार के विकास कार्य चाहे देवघर में एम्स की स्थापना हो,एयरपोर्ट हो या रेलवे की सुविधा हो, हाईवे का निर्माण,गंगा नदी पर साहेबगंज में पुल का निर्माण जैसे कार्यों को देख रही है।साथ ही दूसरी ओर भाजपा की राज्य सरकार में किए गए विकास कार्यों को याद कर रही है।

कहा कि जनता कांग्रेस झामुमो सरकार की नियत और नीति को परख चुकी है।जनता समझ गई है कि झामुमो कांग्रेस को सत्ता केवल लूटने और कमाने केलिए चाहिए जबकि भाजपा विकास केलिए संकल्पित और समर्पित है।जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है।

कहा कि जिस प्रकार से मोदी जी की सभाओं में लाखों की भीड़  तपती गर्मी में सुनने केलिए उमड़ी वह दृश्य जनता के मिजाज को समझने केलिए काफी है।

कहा कि 1जून को वोट के माध्यम से जो  हुल संथाल की धरती से होगा वह भ्रष्टाचार , लूट ,लव जिहाद,लैंड जिहाद,घुसपैठ,तुष्टिकरण के खिलाफ होगा।

डॉ वाजपेयी ने कहा कि 4जून के बाद देश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कारवाई और तेज होगी,भाजपा कभी भी झारखंड को लूट और घुसपैठ की भूमि नही बनने देगी। घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर किया जाएगा।

कहा कि झारखंड की भ्रष्ट,निकम्मी और लूट में शामिल राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। इंडी ठगबंधन में कुर्सी की लड़ाई सामने आएगी। हेमंत सोरेन जेल में हैं,चंपई सोरेन सत्ता में हैं और कल्पना सोरेन जी सत्ता के रास्ते में हैं। इसी संघर्ष के बीच राज्य में विकास केलिए समर्पित मजबूत और ईमानदार एन डी ए सरकार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

(For more news apart from Laxmikant said BJP resolution fulfilled from land of Sido Kanhu news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM