खबरे |

खबरे |

झारखंड: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED की छापेमारी के बाद सात लोग गिरफ्तार, जमीन हड़पने का है मामला
Published : Apr 14, 2023, 11:16 am IST
Updated : Apr 14, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
: Seven people arrested after ED raids in Bihar, Jharkhand and West Bengal
: Seven people arrested after ED raids in Bihar, Jharkhand and West Bengal

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की गई थी।

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित रूप से जमीन हड़पने के एक मामले में धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में छापेमारी के बाद एक सरकारी अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अफशर अली, इम्तियाज अहमद, प्रदीप बागची, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, भानु प्रताप प्रसाद और फैयाज खान के रूप में की गई है। प्रसाद राज्य सरकार में अधिकारी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सातों लोगों को धनशोधन रोकथाम कानून (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान, झारखंड काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन के परिसरों पर भी छापे मारे गए थे। रंजन पहले झारखंड की राजधानी रांची में उपायुक्त के तौर पर पदस्थ थे।

यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की गई थी और एजेंसी कथित रूप से रक्षा भूमि सहित कई अन्य जमीन को हड़पने के मामलों की जांच कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी किया था और सवाल किया था कि ईडी की ताजा कार्रवाई के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्या कदम उठाएंगे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM