खबरे |

खबरे |

रांची एयरपोर्ट को विकसित एयरपोर्ट की श्रेणी में खड़ा करने के लिए जारी है प्रयास : सांसद संजय सेठ
Published : Jul 15, 2023, 12:45 pm IST
Updated : Jul 15, 2023, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सांसद सेठ ने कहा कि रांची एयरपोर्ट देश के विकसित एयरपोर्ट में शामिल हो, इस दिशा में उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

रांची (संवाददाता) : सांसद संजय सेठ ने आज एयरपोर्ट पर कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में सीएसआर के तहत 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बैटरी चालित स्कूटी प्रदान की गई। लगभग 13.5 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई इन स्कूटी को स्वास्थ्य केंद्रों की एएनएम ने प्राप्त किया। इन सभी स्कूटी को फतेहपुर हरदाग, जमचुआ, सीठियो, लालखतंगा, लाली, बालस्रिंग सहित16 स्वास्थ्य केंद्रों में उपयोग किया जा सकेगा। इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा कि इस स्कूटी के माध्यम से एएनएम बहनों का कार्य सुगम होगा। स्कूटी प्राप्त करने वाली बहनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पहले कई कार्यों में इन्हें समस्या होती थी। स्कूटी मिलने से टीकाकरण जैसे अभियान में और बेहतर काम किया जा सकेगा। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया।

वहीं राँची एयरपोर्ट पर ही सांसद ने 2.75 करोड़ की लागत से होने वाले केनोपी (शेड) का निर्माण का भी भूमिपूजन किया। इस केनोपी के निर्माण से यात्रियों को धूप और बारिश में बहुत राहत मिलेगी। 9 माह के अंदर उक्त केनोपी का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर एक नए कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। 20 लाख की लागत से बने इस कोल्ड स्टोरेज का उपयोग फल और सब्जियों के रख-रखाव हेतु किया जा सकेगा। वहीं कीमती वस्तुओं के लिए लॉकर और अन्य वस्तुओं के लिए अलग स्टोरेज की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान सांसद ने एयरपोर्ट पर मीडिया सेंटर बनाने का निर्देश दिया। 

सांसद सेठ ने कहा कि रांची एयरपोर्ट देश के विकसित एयरपोर्ट में शामिल हो, इस दिशा में उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जो भी संभव होगा, वह हर सुविधाएं इस एयरपोर्ट को उपलब्ध कराई जाएंगी। एयरपोर्ट के सीएसआर के माध्यम से एयरपोर्ट वाले क्षेत्र में ही कल्याणकारी कार्य हो, इस दिशा में भी काम किया जा रहा है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM