खबरे |

खबरे |

'भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ’ कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के हर जिले में...
Published : Jul 15, 2023, 1:40 pm IST
Updated : Jul 15, 2023, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सभी जिला के महासचिव प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारीगण अपने ज़िलों में एवं प्रखंडों में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

रांची (राजेश चौधरी): प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 16 जुलाई 2023 से ‘भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ’ कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के हर ज़िले, प्रखंड में की जाएगी जो 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के दिन प्रत्येक ज़िले के शिक्षकों को सम्मानित करने के उपरांत समाप्त होगा।

सभी जिला के महासचिव प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारीगण अपने ज़िलों में एवं प्रखंडों में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। जिला के महासचिव प्रभारीगण एवं सचिव विधानसभा प्रभारीगण अपने अपने ज़िलों में एवं प्रखंडों में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पूरे अभियान के दौरान प्रभारीगण मंडल एवं पंचायत के संगठन की पूर्णता के संदर्भ में स्थानीय नेताओं की राय लेकर उसे पूरा करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी प्रदेश डेलीगेट अपनी अपनी ज़िले में भी इस कार्यक्रम के तहत लोगों के घर घर जाकर मिलने का काम करेंगे एवं राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के बीच राहुल जी के संदेश को पहुंचाया जा सके।

photophoto

इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य ये हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल जी में कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद शुरू की उसे हमें घर घर तक पहुँचाना है। आप सब जानते हैं कि जब  पूरे भारत में महँगाई बेरोज़गारी नफ़रत चरम पर दिखाई देने लगी तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितम्बर 2023 में की गई।

यात्रा के शुरुआत से ही भाजपा नीत केंद्र सरकार के द्वारा कई तरह के व्यावधान पैदा किए गए और जब भारत जोड़ो यात्रा की सफलता दिखाई देने लगी तब कोरोना का डर दिखाकर और कोरोना का हवाला देकर इस यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया गया किन्तु आदरणीय राहुल गांधी जी ना झुके, ना डरे ना रूके लगातार चलते रहे। कश्मीर पहुँचने से पहले सुरक्षा का हवाला देकर एक बार फिर उन्हें डराने का प्रयास किया गया किन्तु राहुल गांधी जी अपने गंतव्य तक पहुँचे और जो भारत जोड़ों यात्रा का संदेश देना था उन्होने कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक लोगों तक पहुँचाने का काम किया साथ ही साथ उनकी समस्याओं से रूबरू होने का काम किया ।

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपानीत केन्द्र सरकार ने भारत की बुलंद आवाज को कुंद करने का प्रयास शुरू किया। परिणाम स्वरूप संसद की सदस्यता न्यायालय के निर्णय के बाद 24 घंटे के अंदर सदस्यता छीन ली गई, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ। उसके तुरंत बाद मकान खाली कराया गया , जो निचता की हद है।  

photophoto

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस अभियान के तहत ज़िले के कांग्रेस जन, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षक एवं पत्रकार मित्र के घर बग़ैर किसी औपचारिकता एवं तामझाम के जाकर भारत जोड़ो यात्रा की बात रखेंगे एवं ज़िले से संबंधित जन मुद्दों पर बात करेंगे ।
कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी विधायकगण अपनी जिले के सास्थ-साथ आस-पास के जिलों में जाकर अभियान के तहत भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ करेंगे। इस दौरान सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों पर भी चर्चा कर यह जानने का प्रयास करेंगे कि और कौने-कौने से जनमुद्दे हैं जो राज्य सरकार के अधिन आते हैं, वैसे जनमुद्दों को प्रदेश कांग्रेस तक पहुंचाने का काम करेंगे ताकि हम उस पर विचार कर सरकार को ऐसे जनमुद्दों से अवगत कराएंगे।

 राहुल गांधी जी की यात्रा देश की सबसे बड़ी पदयात्रा थी, भारत जोड़ो यात्रा से लाखों लोगों से राहुल गांधी मिले एवं अपनी समस्याओं को रखा। बाद में जब इन्ही बातों को राहुल जी ने मीडिया के माध्यम से सरकार के सामने रखा तो सरकार बौखला गई, नतिजतन राहुल गांधी जी को जो परेशानी उठानी पड़ी उससे पूरा देश अवगत है। तमाम झंझावत के बावजूद राहुल जी आज भी बगैर किसी बात की परवाह किये लगातार लोगों के बीच हैं और उनकी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। आज इस अभियान के माध्यम से हम संकल्प ले रहे हैं कि राहुल जी की बातों को आमजनों तक पहुंचाकर राहुल जी को ताकत देने का काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, सतीष पॉल मुंजनी उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM