खबरे |

खबरे |

Jharkhand: ब्राजील के बाद उरूग्वे पहुंचा भारतीय सांसदों का मैत्रीय समूह
Published : Jun 16, 2023, 5:57 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 5:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: After Brazil, a friendly group of Indian MPs reached Uruguay
Jharkhand: After Brazil, a friendly group of Indian MPs reached Uruguay

पहले दिन संसदीय समूह के सदस्यों ने उरुग्वे के संसद भवन का भी भ्रमण किया।

रांची : ब्राजील की यात्रा के बाद भारतीय सांसदों का मैत्रीय समूह केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के नेतृत्व में उरूग्वे पहुंचा। इस दल में रांची के लोकसभा सांसद  संजय सेठ भी शामिल हैं। उरूग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने समूह का स्वागत किया। इसके बाद सभी सांसदों ने यहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान शहर के मेयर मौरिसियो ज़ूनिनो व प्रवासी भारतीयों ने बहुत गर्मजोशी के साथ सबका स्वागत किया।

पहले दिन संसदीय समूह के सदस्यों ने उरुग्वे के संसद भवन का भी भ्रमण किया। यहां संसद के अध्यक्ष श्री सेबेस्टियन एंदुजर से लोकतांत्रिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ। इसके बाद संसदीय दल ने उरूग्वे की उपराष्ट्रपति माननीया बीट्रिज़ आर्गिमोन से मुलाकात की। उन्हें इंडिया गेट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मुलाकात में दोनों  पक्षों ने एक-दूसरे के नागरिकों व समाज से संबंधित जानकारियों का आदान प्रदान किया।

संसदीय दल ने उरूग्वे के संसद भवन में वहां के मंत्री परिषद के साथ वैचारिक आदान-प्रदान भी किया। वहां की संसद और सरकार की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर भी इन्हें प्राप्त हुआ। उरूग्वे की उपराष्ट्रपति बीट्रिज़ आर्गिमोन से संवाद में कई विमर्श हुए।

 इस भ्रमण के क्रम में सांसद  संजय सेठ ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकहित में हुए कार्यों पर भी इस भ्रमण के दौरान चर्चा हुई। दोनों देशों के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक सहित कई महत्वपूर्ण विषय पर विमर्श हुआ। भारत में मोदी सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं और नीतियों का गहरा सकारात्मक प्रभाव यहां के मंत्री परिषद समूह पर भी देखने को मिला। द्विपक्षीय संवाद के इस कार्यक्रम ने हमें भी अनूठे अनुभव दिए। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति उनके आचार व्यवहार का असर हम सबके इस भ्रमण में देखने को मिला। दुनिया में भारत का मान बढ़ रहा है। इसका प्रत्यक्ष अनुभव हमें ब्राजील के बाद उरूग्वे की यात्रा में हुआ।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM