खबरे |

खबरे |

दिल्ली: महापौर चुनाव में आप की शैली ओबेरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया
Published : Feb 22, 2023, 4:15 pm IST
Updated : Feb 22, 2023, 7:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: AAP's Shaili Oberoi defeats BJP's Rekha Gupta in mayoral election
Delhi: AAP's Shaili Oberoi defeats BJP's Rekha Gupta in mayoral election

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत पर ओबेरॉय और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

New Delhi:  दिल्ली के महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबेरॉय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हरा दिया। एमसीडी अधिकारियों ने बुधवार को यह घोषणा की। ओबेरॉय को 150 मत मिले जबकि गुप्ता को कुल 266 मतों में से 116 मत मिले। मतदान सिविक सेंटर में हुआ।

दिल्ली को चौथे प्रयास में महापौर मिला क्योंकि मनोनीत सदस्यों को मतदान का अधिकार दिए जाने को लेकर हो रहे हंगामे के बीच पूर्व में चुनाव ठप हो गया था। पिछले हफ्ते, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शीर्ष अदालत के आदेश के बाद महापौर का चुनाव कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक बुलाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।.

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की महापौर पद की उम्मीदवार ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश जारी किया था। आप को राहत देने वाले आदेश में शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित किए गए सदस्य महापौर चुनाव में मतदान नहीं कर सकते।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत पर ओबेरॉय और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। आप की पहली मेयर शैली ओबेरॉय को भी बहुत-बहुत बधाई।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM