खबरे |

खबरे |

Ranchi News: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
Published : Jun 25, 2024, 6:18 pm IST
Updated : Jun 25, 2024, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress meeting assembly elections held in Jharkhand news in hindi
Congress meeting assembly elections held in Jharkhand news in hindi

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉंधी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल,गुरदीप सिंह सफल प्रशानिक प्रभारी,झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल थे।

Ranchi News In Hindi: राँची, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा आज नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखण्ड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉंधी, संगठन महासचिव के0 सी0 वेणुगोपाल, गुरदीप सिंह सफल प्रशानिक प्रभारी,झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल थे।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखण्ड के जल, जंगल, जमीन व जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णता समर्पित है। भाजपा ने षडयंत्रकारी राजनीति कर झारखण्ड की अस्मिता का अपमान किया है। आनेवाला विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हमसभी प्रतिबद्ध है। झारखण्ड के नेताओं के साथ आनेवाला विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

.

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सर्वश्री राजेश ठाकुर, केन्द्रीय महासचिव डॉ0 अजय कुमार, प्रणव झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुण्डा, पूर्व सांसद डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू, फूरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पाण्डेंय सिंह, रवीन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, के0 एन0 त्रिपाठी, गीताश्री उरॉंव, अभिजीत राज, गुंजन सिंह शामिल थे।

(For more news apart from Congress meeting assembly elections held in Jharkhand news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM