खबरे |

खबरे |

CM सोरेन ने PM मोदी को लिखा पत्र, आदिवासियों के लिए सरना धार्मिक कोड को मान्यता देने की मांग की
Published : Sep 27, 2023, 1:24 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Soren wrote a letter to PM Modi, demanding recognition of Sarna religious code for tribals.
CM Soren wrote a letter to PM Modi, demanding recognition of Sarna religious code for tribals.

उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व की रक्षा की चिंता... निश्चित रूप से एक गंभीर प्रश्न है।

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आदिवासियों के लिए ‘सरना’ धार्मिक कोड को मान्यता देने की मांग की। CM सोरेन ने कहा कि राज्य में आदिवासियों की आबादी पिछले आठ दशकों में 38 प्रतिशत से घटकर 26 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व की रक्षा की चिंता... निश्चित रूप से एक गंभीर प्रश्न है। आज आदिवासी/सरना धार्मिक कोड की मांग उठ रही है ताकि प्रकृति की पूजा करने वाले ये आदिवासी समुदाय अपनी पहचान को लेकर आश्वस्त हो सकें।’’

सोरेन ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘वर्तमान में जब कुछ संगठन समान नागरिक संहिता की मांग उठा रहे हैं तो ऐसे में आदिवासी/सरना समुदाय की इस मांग पर सकारात्मक पहल उनके संरक्षण की दिशा में निश्चित रूप से अनिवार्य है।’’ इससे पूर्व झारखंड विधानसभा ने सर्वसम्मति से जनगणना में ‘सरना’ को एक अलग धर्म के रूप में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को पारित किया था।

सोरेन ने मोदी को पत्र में लिखा, ‘‘आप जानते हैं कि आदिवासी समुदाय में कई ऐसे समूह हैं जो विलुप्त होने के कगार पर हैं और अगर उन्हें सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर संरक्षित नहीं किया गया, तो भाषा और संस्कृति के साथ-साथ उनका अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ‘सरना कोड’ को एक विशिष्ट मान्यता प्राप्त धार्मिक श्रेणी के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी दिलाने में राज्य की सहायता करने का आग्रह किया था।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM