खबरे |

खबरे |

झारखंड के गढ़वा में तेंदुए ने 12 साल के लड़के को मार डाला, तीन सप्ताह में चौथी मौत
Published : Dec 29, 2022, 3:54 pm IST
Updated : Dec 29, 2022, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Leopard kills 12-year-old boy in Jharkhand's Garhwa, fourth death in three weeks
Leopard kills 12-year-old boy in Jharkhand's Garhwa, fourth death in three weeks

झारखंड के गढ़वा जिले में तेंदुए ने 12 साल के लड़के को मार डाला। पिछले तीन सप्ताह में क्षेत्र में इस तरह की यह चौथी घटना है।

रांची : झारखंड के गढ़वा जिले में तेंदुए ने 12 साल के लड़के को मार डाला। पिछले तीन सप्ताह में क्षेत्र में इस तरह की यह चौथी घटना है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने आशंका जताई कि इन सभी चार लोगों को एक ही तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा वन संभाग इस तेंदुए को नरभक्षी घोषित करने के उद्देश्य से एक मसौदा प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहा है।

संभागीय वन अधिकारी (दक्षिण) शशि कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तेंदुए ने हरेंद्र नायक नामक लड़के पर तब हमला किया जब वह बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे रामकंडा के कुशवाहा गांव में अपने चाचा के घर से लौट रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘तेंदुए ने लड़के की गर्दन पर झपट्टा मारा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बीते 20 दिनों में इस तरह की यह चौथी घटना है।

रंका प्रखंड के सेवाडीह गांव में 19 दिसंबर को छह साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी, वहीं 14 दिसंबर को भंडारिया प्रखंड के रोडो गांव में भी छह साल की बच्ची तेंदुए का शिकार हो गई थी। लातेहर जिले के बरवाडीह प्रखंड के पास छीपादोहर इलाके में 10 दिसंबर को 12 साल की लड़की को तेंदुए ने मार डाला था।

कुमार ने कहा, ‘‘19 दिसंबर की घटना के बाद हम इलाके पर ड्रोन कैमरे से नजर रख रहे हैं। लेकिन हमें तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। हमें आशंका है कि वह इलाके से चला गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालिया घटना के बाद तेंदुए को नरभक्षी घोषित करने के लिए हम एक मसौदा प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसे मुख्य वन्य जीव वार्डन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।’’ वन विभाग ने पशु को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे भी मंगाए हैं।

कुमार ने कहा कि ग्रामीण सूर्यास्त के बाद घर से नहीं निकलने के वन विभाग के परामर्श पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को चेतावनी दी है कि वे सूर्यास्त के बाद अपने घरों से नहीं निकले क्योंकि तेंदुआ इसी समय हमला कर रहा है। अगर जाना जरूरी है तो उन्हें पुरूषों के एक समूह के साथ जाना चाहिए। हम 15 दिसंबर से लोगों से यह अपील कर रहे हैं।’’.

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM