खबरे |

खबरे |

पंजाब के फगवाड़ा में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Mar 2, 2023, 2:35 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 2:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Man arrested for sacrilege of religious text in Phagwara, Punjab
Man arrested for sacrilege of religious text in Phagwara, Punjab

पंजाब के फगवाड़ा में एक धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा में एक धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शंकर नाम के एक सब्जी विक्रेता के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखता है और वर्तमान में फगवाड़ा के गोबिंदपुरा इलाके में रह रहा है।

सिंह के मुताबिक, शंकर को एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्थाओं का अपमान करना या उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शंकर अपना फोन रिचार्ज करवाने के लिए उसकी दुकान पर आया था।

सिंह के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे एक धार्मिक ग्रंथ की प्रति दी, जिसे वह डायरी के तौर पर इस्तेमाल करता था और उसमें उसके रिश्तेदारों व अन्य लोगों के आधा दर्जन से ज्यादा फोन नंबर लिखे हुए थे। सिंह के अनुसार, आरोपी ने पुलिस से कहा, “मैं यह देखकर चौंक गया और तब और भी अचंभित हो गया, जब आरोपी ने उसे मेरी तरफ उछाला और कहा कि इसमें दर्ज मोबाइल नंबर को रिचार्ज कर दो।” सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM