खबरे |

खबरे |

पंजाब के जालंधर में संदूक में मृत मिलीं तीन बहनें, इलाके में सनसनी
Published : Oct 2, 2023, 2:07 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 2:07 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

 3 बच्चियों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फेल गई। 

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जिले के कानपुर गांव में तीन बहनें अपने घर में एक संदूक के अंदर मृत पाई गईं। पुलिस के  एक अधिकारी ने बताया कि मकसूदन थाने में रविवार रात को तीन लड़कियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लड़कियों के माता पिता ने काम से लौटकर जब उनकी तलाश की तो उन्हें वे घर में नहीं मिली थीं।

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर के परिवार में पांच बच्चे थे। उन्होंने बताया कि बहनों की पहचान कंचन (चार), शक्ति (सात) और अमृता (नौ) के रूप में हुई। मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के वास्ते भेज दिया गया। 3 बच्चियों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फेल गई। 

पुलिस ने कहा कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़कियों का पिता सोमवार को घर का सामान हटा रहा था और तभी उसे संदूक असामान्य रूप से ज्यादा भारी लगा। पुलिस ने बताया कि जब उसने संदूक खोला तो उसके अंदर उसने तीनों बेटियों को पाया।

पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता को हाल में उसकी शराब पीने की आदत के कारण मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा था. मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM