खबरे |

खबरे |

आप विधायक डा. बलबीर सिंह ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ
Published : Jan 7, 2023, 6:06 pm IST
Updated : Jan 7, 2023, 6:06 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP MLA Dr. Balbir Singh takes oath as cabinet minister of Punjab
AAP MLA Dr. Balbir Singh takes oath as cabinet minister of Punjab

बलबीर सिंह को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार शाम राजभवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में शपथ दिलायी।.

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं पटियाला ग्रामीण के विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को पंजाब के नये कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

यह घटनाक्रम फौजा सिंह सरारी के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद हुआ है। सरारी एक ऑडियो क्लिप को लेकर विवाद में फंस गए थे, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कुछ ठेकेदारों को ‘‘उगाही’’ के लिए ‘‘फंसाने’’ के तरीकों पर चर्चा की थी।

बलबीर सिंह को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार शाम राजभवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में शपथ दिलायी।. आंख के सर्जन सिंह ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पटियाला ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म मोहिंद्रा के बेटे मोहित मोहिंद्रा को हराया था।

इससे पहले दिन में सरारी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। आप की पंजाब इकाई के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि सरारी ने ‘‘निजी कारणों’’ का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM