खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update:अगले 5 दिन कहर बरपाएगी गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा! अलर्ट जारी
Published : Jun 11, 2024, 10:23 am IST
Updated : Jun 12, 2024, 9:32 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update News in Hindi
Punjab Weather Update News in Hindi

पंजाब में आज सुबह तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था.

Punjab Weather Update: पिछले दिनों हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद अब तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. लगातार दो दिनों से सूरज चमक रहा है. इससे दिन में भी लू चल रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है.
 
हालांकि शाम को चल रही हवा से कुछ राहत मिली है। सोमवार को जालंधर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

पंजाब में आज सुबह तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था. कई इलाकों में हवा की गति 5 किमी/घंटा रही. दोपहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन गर्मी के कारण 48 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा. दोपहर में हवा की गति 15 प्रति घंटा रहेगी.

शाम के वक्त पंजाब में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और हवा की गति 18 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है. रात में मौसम साफ रहेगा और तापमान गिरकर 37 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें : Punjab News: अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशीली पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है। लू से हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में खुद का ख्याल रखे. बाहर निकलते समय ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है. यदि आवश्यक न हो तो दोपहर के समय बाहर न निकलें। छाता लेकर धूप में बाहर जाएं। घर के दरवाजे खुले रखें, ताकि हवा का आदान-प्रदान होता रहे। बार-बार पानी पियें। भोजन में नींबू पानी, नारियल पानी और सलाद का सेवन करते रहें। बाहर खाने से बचें.

(For More News Apart from Punjab Weather Update News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM