खबरे |

खबरे |

Punjab: अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए बटाला रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर
Published : Apr 12, 2023, 5:31 pm IST
Updated : Apr 12, 2023, 5:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Posters put up at Batala railway station to search for Amritpal Singh
Punjab: Posters put up at Batala railway station to search for Amritpal Singh

ये पोस्टर रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य जगहों पर भी लगाए गए हैं.

बटाला : पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की तलाश तेज कर दी है. इसको लेकर बटाला रेलवे स्टेशन पर अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। अमृतपाल सिंह की जानकारी देने वाले को पुलिस इनाम देगी। पुलिस ने सूचना के लिए मोबाइल नंबर 88378-83836, 82880-75736 जारी किए हैं।

पोस्टर पर लिखा है कि, ''ऊपर दी गई तस्वीर अमृतपाल सिंह की है, जिसे पुलिस को कई मामलों में तलाश है. जिस किसी को भी इसकी जानकारी हो वह निम्न नम्बरों पर सूचित करे। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। मोबाइल नंबर 88378-83836, 82880-75736”।

इस संबंध में डीएसपी ललित कुमार का कहना है कि ये पोस्टर रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य जगहों पर भी लगाए गए हैं. इससे पहले अमृतपाल सिंह के करीबी पापलप्रीत को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसे अमृतसर के कथूनांगल से गिरफ्तार किया गया था।

आईजीपी सुखचैन गिल ने कहा कि पुलिस की टीमें चल रहे विशेष अभियान के दौरान कुछ अहम सुरागों पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह के मुख्य साथी पापलप्रीत सिंह को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने प्रभावी कदम उठाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि आरोपी पापलप्रीत सिंह पंजाब पुलिस को छह आपराधिक मामलों में वांछित था।
 

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM