खबरे |

खबरे |

अमृतसर की सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट, 6 कैदी घायल
Published : Aug 12, 2023, 4:26 pm IST
Updated : Aug 12, 2023, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Clash between prisoners in Amritsar's Central Jail
Clash between prisoners in Amritsar's Central Jail

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी.

अमृतसर: सेंट्रल जेल में शुक्रवार रात दो गुट आपस में भिड़ गए, सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. इस घटना में करीब 6 कैदी घायल हो गये. जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। रात में 3 और घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले में जेल प्रशासन अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. रात के समय दोनों ने जेल में उपलब्ध सामग्री से हथियार तैयार किये और एक दूसरे पर हमला कर दिया. जेल में हंगामा के बाद सुरक्षा गार्ड हरकत में आए और दोनों गुटों को एक-दूसरे से अलग किया.

पुलिस का कहना है कि जेल प्रशासन से मिली शिकायत और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घायलों का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थिति स्थिर होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले पुलिस प्रशासन ने जेलों में सर्च अभियान चलाया था. पुलिस को अमृतसर से कुछ भी संदिग्ध तो नहीं मिला, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही जेल में गैंगवार की बात भी सामने आ गई.
 

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM