खबरे |

खबरे |

पंजाब के तरन तारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, सप्ताह में तीसरी घटना
Published : Jun 14, 2023, 5:37 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistani drone recovered in Punjab's Tarn Taran, third incident in a week
Pakistani drone recovered in Punjab's Tarn Taran, third incident in a week

यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है।

अमृतसर:  पंजाब के तरन तारन जिले के एक गांव में बुधवार को पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त अभियान में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते से भी कम समय में यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन की ताजा बरामदगी जिले के डल्ल गांव के एक खेत से हुयी है । यह ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके श्रृंखला का है । सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में खालरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को पंजाब के अमृतसर जिले के सैदपुर कलां गांव से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक ड्रोन बरामद किया था । एक दिन पहले एक अन्य ड्रोन तरन तारन जिले से बरामद किया गया था ।

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM