खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए जारी किया लू का अलर्ट
Published : Jun 14, 2024, 10:02 am IST
Updated : Jun 15, 2024, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update News
Punjab Weather Update News

प्रदेश के दो जिलों में आज भीषण गर्मी पड़ेगी. इनमें लुधियाना और बरनाला शामिल हैं.

 Punjab Weather Update News in Hindi: पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है. सभी 23 जिलों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है. सबसे ज्यादा तापमान पठानकोट में 47.8 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं मौसम विभाग ने आज 21 जिलों के लिए लू अलर्ट जारी किया है. इनमें से 19 के लिए येलो अलर्ट और दो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 17 जून तक लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है.

प्रदेश के दो जिलों में आज भीषण गर्मी पड़ेगी. इनमें लुधियाना और बरनाला शामिल हैं, जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मनसा, संगरूर, पटियाला दोनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मोहाली और मालेरकोटला में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Kuwait Fire News: कुवैत अग्निकांड में 45 भारतीयों की मौत, शवों को लेकर स्पेशल एयरक्राफ्ट रवाना, पहले केरल पहुंचेगा विमान

सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 47.8 डिग्री दर्ज किया गया. अमृतसर में 45.2, लुधियाना में 45.1, पटियाला में 45.6, बठिंडा में 47.0, फरीदकोट में 46.1, फतेहगढ़ साहिब में 44.9, फिरोजपुर में 44.3 डिग्री पहुंच गया जबकि जालंधर में 43.8, मोगा में 43.7, मोहाली में 44.5, रोपड़ में 43.6 और रूपनगर में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि, औसत अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

राज्य में धान का सीजन शुरू होने से पहले बिजली की खपत बढ़ गई है. गुरुवार को बिजली की अधिकतम मांग 15,379 मेगावाट के स्तर पर पहुंच गई जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है. साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है.

(For More News Apart from Punjab Weather Update News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM