खबरे |

खबरे |

Punjab Weather: पंजाब में आज मौसम रहेगा साफ, बारिश की कोई संभावना नहीं!
Published : Aug 16, 2024, 11:02 am IST
Updated : Aug 16, 2024, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather will be clear today, no rain news in hindi
Punjab Weather will be clear today, no rain news in hindi

सबसे अधिक तापमान लुधियाना के अंतर्गत समराला में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Punjab Weather News In Hindi: पंजाब में आज शुक्रवार को बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 12 जिलों में 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कल 8 जिलों में हुई हल्की बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में 1.3 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। जबकि सबसे अधिक तापमान लुधियाना के अंतर्गत समराला में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Indian Food:भारतीयों के खाने पर बड़ा सर्वे, जानें देश में कौन सा स्नैक्स है सबका पसंदीदा

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, आज की स्थिति की बात करें तो पंजाब में मॉनसून फिर सुस्त हो गया है। पंजाब में आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मनसा में 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:Jalandhar Accident:  राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत, जांच जारी

पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी होती जा रही है। अगस्त महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन महीने के पहले 15 दिनों में 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने इसे सामान्य बताया है, लेकिन 10 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 21 से 70 फीसदी तक कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इन जिलों को रेड और येलो जोन में रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक 86.6 फीसदी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 77.6 फीसदी बारिश हुई है।

(For more news apart from Punjab Weather will be clear today, latest rain update news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM