खबरे |

खबरे |

Ludhiana News: लुधियाना में शादी वाले दिन लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर
Published : Jul 19, 2024, 2:12 pm IST
Updated : Jul 19, 2024, 2:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Ludhiana News: Girl raped on wedding day in Ludhiana, accused out of custody
Ludhiana News: Girl raped on wedding day in Ludhiana, accused out of custody

पीड़िता ने जमालपुर थाने की पुलिस को बताया कि वह नवदीप कौर नामक महिला के घर साफ-सफाई का काम करती थी.

Ludhiana News: लुधियाना में एक लड़की के साथ उसकी शादी के दिन बलात्कार किया गया। लड़की एक घर में साफ-सफाई का काम करती थी. घर में उसे अकेला देखकर उसके मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाया गया, जहां उसने दोबारा घटना को अंजाम दिया। लड़की के मुताबिक उसे एक युवक के साथ जम्मू भेज दिया गया, जहां उससे करीब डेढ़ साल तक गंदा काम कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है.

पीड़िता ने जमालपुर थाने की पुलिस को बताया कि वह नवदीप कौर नामक महिला के घर साफ-सफाई का काम करती थी. मालकिन ने उसकी शादी चांद नाम के युवक से कर दी. नवदीप कौर के पति चिंटू ने उसकी शादी के दिन उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता ने बताया कि उसे चंडीगढ़ रोड स्थित होटल क्रूज में ले जाया गया। वहां पीड़िता से बार-बार गलत काम करने को कहा जाता था. पीड़िता ने बताया कि चिंटू होटल के रिसेप्शन पर काम करता था. वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने उसे राहुल नाम के युवक के साथ जम्मू के साईं पैलेस में भेज दिया, जहां करीब एक साल तक उसने उसके साथ दुराचार किया।

पीड़िता के मुताबिक नवदीप कौर ने उसकी 11 लाख रुपये की कमेटी ले ली और उसे सिर्फ 1 लाख रुपये दिए। फिलहाल जमालपुर थाना पुलिस ने आरोपी नवदीप कौर, पति चिंटू, पीड़िता के पति चांद, राहुल और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,420,120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


(For More News Apart from Ludhiana News: Girl raped on wedding day in Ludhiana, accused out of custody, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM