खबरे |

खबरे |

देर रात फिरोजपुर बॉर्डर के पास मिला पाकिस्तानी ड्रोन; 21 करोड़ रुपये की हेरोइन भी बरामद
Published : Aug 24, 2023, 12:18 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
 BSF, Punjab Police seize broken drone, 3.4 KG heroin in Ferozepur
BSF, Punjab Police seize broken drone, 3.4 KG heroin in Ferozepur

ड्रोन में लगे पीले रंग के पैकेट में छोटे-छोटे पैकेट थे, जिनका कुल वजन 3.4 किलोग्राम बताया जा रहा है.

फिरोजपुर: पंजाब में फिरोजपुर बॉर्डर पर स्थानीय पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) द्वारा एक  स्पेशल सर्च ऑपरेशन चला। जिसके दौरान एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया. इस ड्रोन में करीब 21 करोड़ की हेरोइन भी बंधी हुई मिली थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ  ने बुधवार रात को फिरोजपुर के गांव हजारा सिंह वाला में ड्रोन की हलचल देखी गई, जिसके बाद बी.एस.एफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया. देर रात सर्चिंग के दौरान जवानों को सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला के खेतों में एक ड्रोन मिला, ड्रोन गिरने के कारण टूट गया था. इसके साथ एक पीला पैकेट भी बंधा हुआ था.

बताया जा रहा है कि ड्रोन में लगे पीले रंग के पैकेट में छोटे-छोटे पैकेट थे, जिनका कुल वजन 3.4 किलोग्राम बताया जा रहा है. इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है. फिलहाल इस खेप को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. ड्रोन को भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। आपको बता दें कि बी.एस.एफ और  पंजाब पुलिस को अगस्त महीने में कुल 5 ड्रोन मिल चुके है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM