खबरे |

खबरे |

Shiromani Akali Dal News: अकाली दल की अंदरूनी कलह, टूटने की कगार पर खड़ा दल
Published : Jun 25, 2024, 5:59 pm IST
Updated : Jun 25, 2024, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
SAD internal crisis Sukhbir Singh Badal resignation news in hindi today
SAD internal crisis Sukhbir Singh Badal resignation news in hindi today

इस बैठक में सुखबीर सिंह बादल को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

Shiromani Akali Dal News In Hindi:लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिरोमणि अकाली दल का अंदरूनी कलह लगातार बढ़त जा रहा है। एक तरफ अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में बैठक की तो दूसरी तरफ अकाली दल के बागी गुट ने भी जालंधर में आपात बैठक की। इस बैठक में सुखबीर सिंह बादल को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

विद्रोही गुट की बैठक में प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सिकंदर सिंह मलूका, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, परमिंदर सिंह ढींढसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, गुरप्रताप सिंह वडाला और सुच्चा सिंह छोटेपुर के अलावा कई बड़े नेता मौजूद थे।

विरोधी गुट का कहना है कि अकाली दल लंबे समय से चुनाव हार रहा है, पार्टी के हालात बेहद खराब हो गए हैं, इसलिए अब पार्टी अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भी मांग कर रहे हैं कि किसी को पार्टी की अध्यक्षता सौंपी जाए। पार्टी ने पहले भी गलतियां की हैं, जिसके लिए वे जल्द ही श्री दरबार साहिब जाकर माफी मांगेंगे।

खैर अब देखना होगी की पंजाब का ये दल फिर से संभल जाएगा, या दल में जारी ये अंदरूनी कलह सभी को एक दूसरे से दूर कर देगा।

(For more news apart from SAD internal crisis Sukhbir Singh Badal resignation news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM