खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट
Published : Dec 25, 2023, 11:36 am IST
Updated : Dec 25, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update Today News In Hindi
Punjab Weather Update Today News In Hindi

ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है. घने कोहरे में यात्रा करने से बचें.

Punjab Weather Update Today News In Hindi: पंजाब में ठंड का प्रकोप  जारी है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब में फिर घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक  आ़ज और कल सुबह 9 बजे तक लुधियाना, पटियाला, जालंधर, रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा, बठिंडा, अमृतसर और गुरदासपुर में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रहेगी।

ये भी पढ़ें : Amritsar News: बीएसएफ ने करोड़ों की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है. घने कोहरे में यात्रा करने से बचें. हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद अधिकांश जिलों में कोहरा छंट जाएगा और धूप निकलने से मौसम साफ हो जाएगा. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसंबर से कोहरा कम हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, तो वर्ल्ड कप ने दिए सभी को आंसू, भावुक रहा खेल का सफर

कई जिलों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच गिर सकता है. वहीं, पंजाब के कुछ जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा. ज्यादा कोहरा नहीं था. इसके अलावा दिन में कुछ जिलों में बादल छाये रहे. जिसमें होशियारपुर और पठानकोट में कुछ देर के लिए धूप निकली।

विभाग के मुताबिक बठिंडा सबसे ठंडा रहा. जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि मोगा में 6.1 डिग्री, अमृतसर में 6.2 डिग्री, लुधियाना में 6.6 डिग्री, जालंधर और पटियाला में 7.2 डिग्री, रोपड़ में 7.1 डिग्री, पठानकोट में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(For more news apart from Punjab Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM