खबरे |

खबरे |

पंजाब ट्रांसपोर्ट और PRTC के अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल पर, सड़कों से नदारद दिखी बसें
Published : Jun 27, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

राज्य में सभी 27 बस स्टैंड पर धरना दिया जा रहा है।

चंडीगढ़: पंजाब रोडवेज औऱ पीआरटीसी में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की वजह से संगरूर, लुधियाना और पटियाला समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर खड़े दिखे।

‘पंजाब परिवहन, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन’ के सचिव गुरविंदर सिंह ने कहा कि राज्य में सभी 27 बस स्टैंड पर धरना दिया जा रहा है। अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारी राज्य सरकार से अपने वार्षिक वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने हमसे बढ़ोतरी का वादा किया था लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने काले झंडे लहराते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और चेतावनी दी कि मांगें पूरी ना होने पर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। हड़ताल से यात्रियों को असुविधा हो रही है। अधिकतर यात्रियों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी।

संगरूर में बस स्टैंड पर खड़े एक यात्री ने कहा कि वह पिछले 25 मिनट से राज्य द्वारा संचालित बस का इंतजार कर रहा है लेकिन ''एक भी बस नहीं आई।'' लुधियाना में एक महिला यात्री ने कहा कि वह जालंधर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही है लेकिन एक भी बस नहीं आई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM