खबरे |

खबरे |

उप्र: नेपाल सीमा पर महिला तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की चरस बरामद
Published : Jan 5, 2023, 12:25 pm IST
Updated : Jan 5, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Woman smuggler arrested on Nepal border, charas worth two crore recovered
Woman smuggler arrested on Nepal border, charas worth two crore recovered

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गयी महिला तस्कर बरामद मादक पदार्थ की खेप को नेपाल से तस्करी कर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ले जा रही थी।

बहराइच (उप्र) :  बहराइच जिले में भारत—नेपाल की सीमावर्ती रूपईडीहा जांच चौकी पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने दो करोड़ रुपये मूल्य की पांच किलोग्राम चरस बरामद कर हिमाचल प्रदेश निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गयी महिला तस्कर बरामद मादक पदार्थ की खेप को नेपाल से तस्करी कर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ले जा रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस और एसएसबी के संयुक्त दल ने रूपईडीहा सीमा चौकी से कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के छलालसोसन निवासी माया उर्फ सपना की तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलोग्राम चरस बरामद की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कुमार ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रूपए आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गयी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उनके मुताबिक, महिला से पूछताछ में मालूम हुआ है कि बरामद चरस नेपाल से तस्करी कर दिल्ली व हिमाचल प्रदेश ले जाई जा रही थी। पूछताछ से पता चली जानकारी के आधार पर मादक द्रव्य तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल शुरू की गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM