खबरे |

खबरे |

उप्र : पत्नी के चरित्र पर शक के चलते युवक ने की 6 साल के मासूम बेटे की हत्या
Published : Jan 7, 2023, 11:00 am IST
Updated : Jan 7, 2023, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Suspecting the character of his wife, the young man killed his 6-year-old son
UP: Suspecting the character of his wife, the young man killed his 6-year-old son

सीसीटीवी फुटेज और छानबीन के आधार पर शुक्रवार को बच्चे का शव गांव में गन्ने के एक खेत से बरामद किया गया।

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते कथित तौर पर अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बच्‍चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा के मुताबिक, चंदौसी थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव निवासी धर्मेश ने बृहस्पतिवार को सूचना दी थी कि उसका बेटा रजत घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।

मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और छानबीन के आधार पर शुक्रवार को बच्चे का शव गांव में गन्ने के एक खेत से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ाई से पूछताछ करने पर धर्मेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसलिए उसने अपने बेटे को खेत में ले जाकर जूते के फीते से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM