खबरे |

खबरे |

4 दिन से बंद कमरे में भाई की लाश के साथ रह रही थी बहन, पढ़ें पूरा मामला
Published : Apr 7, 2023, 4:20 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Sister was living with her brother's dead body in a closed room for 4 days, read the whole matter
Sister was living with her brother's dead body in a closed room for 4 days, read the whole matter

कई दिनों तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिस पर उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बंद कमरे में चार दिन पहले बीमार अधेड़ की मौत हो गई थी। चार दिन से उसकी बहन शव के पास रह रही थी। कई दिनों तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिस पर उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी

देर शाम महिला के घर एक करीबी रिश्तेदार पहुंचा। जहां 55 वर्षीय कौशल अवस्थी का शव जमीन पर पड़ा मिला। कमरे से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्म नगर निवासी कौशल अवस्थी (55) एक साल से बीमार चल रहे थे. घर में वह अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन रानी के साथ रहता था। 6 दिन पहले कौशल का मौसेरा भाई उसे दवा देकर ऑटो में घर छोड़ गया। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और चार दिन पहले उनका निधन हो गया। उसकी मानसिक रूप से बीमार बहन यह सोचकर उसके शरीर के पास रुकी रही कि वह सो रहा है।

कई दिनों तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार देर शाम उसकी दूर की महिला रिश्तेदार घर पहुंची। जहां उन्होंने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही बदबू फैल गई। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले अवस्थी की मौत हो गई थी जिससे शव सड़ रहा था।

पड़ोस में रहने वाले पार्षद बबलू शुक्ला ने इसकी सूचना गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी. सूचना पर बालूघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मानसिक रूप से बीमार बहन रानी ने कहा कि उसके घर में रोटी का एक दाना तक नहीं है। पड़ोसी खाना देते हैं।

इसके साथ ही पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के असल कारण और उसकी मौत कब हुई, इसका पता चल पाएगा. आगे की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह समझा जा रहा है कि मौत बीमारी से हुई है।
 

Location: India, Uttar Pradesh, Unnao

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM