खबरे |

खबरे |

नोएडा : उत्तर प्रदेश रोडवेज की चपेट में आने से चार की मौत, तीन घायल
Published : Feb 9, 2023, 10:44 am IST
Updated : Feb 9, 2023, 10:44 am IST
SHARE ARTICLE
Noida: Four killed, three injured after being hit by Uttar Pradesh Roadways (सांकेतिक फोटो)
Noida: Four killed, three injured after being hit by Uttar Pradesh Roadways (सांकेतिक फोटो)

अपर उपायुक्त ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।.

नोएडा (उप्र) : नोएडा में बादलपुर थानाक्षेत्र में बीती रात उत्तर प्रदेश रोडवेज की चपेट में आने से हीरो मोटर कंपनी के चार कर्मियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय विशाल पांडे ने बताया कि ये सातों लोग सड़क पार कर रहे थे कि उसी बीच दादरी की तरफ से पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस की चपेट में वे सभी आ गये।

उन्होंने बताया कि इस घटना में संकेश्वर कुमार दास (25), मोहरी कुमार (22)तथा सतीश (22) नामक श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल (34) नामक मजदूर की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई। उनके अनुसार संकेश्वर बिहार के मुंगेर, मोहरी बिहार के बांका के रहने थे।

उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर रूप से घायल अनुज, धर्मवीर और संदीप को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उनके अनुसार इस दुर्घटना में हताहत हुए ये लोग रात 12 बजे काम कर फैक्टरी से घर के लिए निकले थे। अपर उपायुक्त ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।.

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM