खबरे |

खबरे |

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव होंगी सपा की उम्मीदवार
Published : Nov 10, 2022, 4:51 pm IST
Updated : Nov 10, 2022, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Dimple Yadav will be SP candidate in Mainpuri Lok Sabha by-election
Dimple Yadav will be SP candidate in Mainpuri Lok Sabha by-election

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 2012 और 2014 में कन्नौज लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

लखनऊ:  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है, ‘‘समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव-2022 हेतु डिंपल यादव, पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया है।’’
 

मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। उपचुनाव के लिए आवश्यक होने पर मतदान पांच दिसंबर को और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होनी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 2012 और 2014 में कन्नौज लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

राजनीतिक गलियारों में इस सीट के लिए यादव परिवार की अगली पीढ़ी के तेज प्रताप यादव का नाम पार्टी के संभावित उम्मीदवार के रूप में चल रहा था लेकिन आज अंतिम फैसला डिंपल के नाम पर हुआ। मैनपुरी सीट से डिंपल की उम्मीदवारी को पार्टी संरक्षक व ससुर मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ाने के सपा के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इसे सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश भी मानी जा रही है।

अखिलेश की करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

मैनपुरी सीट से डिंपल को सपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।इस उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में जोरदार बहस चल रही है।

डिंपल (44) 2009 में फिरोजाबाद से राज बब्बर और 2019 में कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ लोकसभा उपचुनाव हार गई थीं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और उनके उत्तर प्रदेश विधान परिषद में प्रवेश करने के लिए सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में वह कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM