खबरे |

खबरे |

बेटे की आत्महत्या के संबंध में पिता ने पुत्रवधू समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
Published : Sep 15, 2023, 4:45 pm IST
Updated : Sep 15, 2023, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शिकायत के हवाले से बताया कि इनक बातों से तंग आकर शुभम ने आत्महत्या कर ली।

नोएडा (उप्र): गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सेक्टर 63 के क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 63-ए में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में उसके पिता ने अपनी पुत्रवधू समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले अनिल गर्ग ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मान ने बताया कि पुलिस में दी शिकायत में अनिल गर्ग ने कहा है कि उनके बेटे शुभम गर्ग का विवाह प्रिया सिंघल से हुआ था और उसकी (शुभम की) ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर उसपर पैसा देने का दबाव बनाते थे।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि इन बातों से तंग आकर शुभम ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मान ने बताया कि घटनास्थल पर एक सुसाइट नोट भी मिला है जिसमें शुभम ने प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM