खबरे |

खबरे |

UP Crime: ढाबे पर काम करने वाले युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार
Published : Aug 19, 2023, 11:15 am IST
Updated : Aug 19, 2023, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

घटना 16 अगस्त की है और उस वक्त बच्ची अपने 11 साल के भाई के साथ घर में थी जबकि उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे।

नोएडा (उत्तर प्रदेश): नोएडा पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में ढाबे पर काम करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 16 अगस्त की है और उस वक्त बच्ची अपने 11 साल के भाई के साथ घर में थी जबकि उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में सेक्टर-24 थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में उनके पड़ोस में रहने वाले 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। ढाबे में काम करने वाला यह युवक मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM