खबरे |

खबरे |

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस की टक्कर, एक की मौत, 20 से ज्यादा...
Published : Dec 20, 2022, 10:54 am IST
Updated : Dec 20, 2022, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
Container-bus collision on Yamuna Expressway, one dead, more than 20 injured
Container-bus collision on Yamuna Expressway, one dead, more than 20 injured

उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब...

नोएडा (उप्र) : दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और बस में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह झांसी से दिल्ली की तरफ आ रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 30 फुट नीचे जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार 60 यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हादसे में शमशेर सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM