खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा बजट : योगी
Published : Feb 22, 2023, 11:24 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
Budget will add new golden chapter in the history of development of Uttar Pradesh: Yogi
Budget will add new golden chapter in the history of development of Uttar Pradesh: Yogi

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश करेगी।

लखनऊ  :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किए जाने से पहले दावा किया कि यह बजट राज्य के सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।" 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा "निःसंदेह, यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन (नजरिये) के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के इस बजट के प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट होने की संभावना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM