खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करेंगे : UP वित्त मंत्री
Published : Feb 22, 2023, 11:16 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 11:19 am IST
SHARE ARTICLE
Will present the biggest budget in the history of Uttar Pradesh: UP Finance Minister (फाइल फोटो)
Will present the biggest budget in the history of Uttar Pradesh: UP Finance Minister (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा, ‘‘बजट आकार में उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा होगा।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि विधानसभा में आज पेश किया जाने वाला बजट राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होगा। खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले संवाददाताओं से कहा कि इस बार का बजट बुनियादे ढांचे पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बजट आकार में उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा होगा। यह युवाओं का बजट होगा, किसानों को सशक्त करने और महिलाओं को सम्मान देने वाला बजट होगा। इसमें मुख्य ध्यान बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर है, जिससे अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश को ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ बनाने पर होगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM