खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh Acid News:"प्यार मुझसे, शादी किसी और से..." दूसरी लड़की संग शादी रचा रहे प्रेमी पर प्रेमिका ने फेंका तेजाब
Published : Apr 25, 2024, 9:55 am IST
Updated : Apr 25, 2024, 9:55 am IST
SHARE ARTICLE
Girlfriend Threw Acid On Groom In Ballia Uttar Pradesh
Girlfriend Threw Acid On Groom In Ballia Uttar Pradesh

मामला उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आया है।

Girlfriend Threw Acid On Groom In Ballia Uttar Pradesh News: अबतक आपने ये देखा, सुना या पढ़ा होगा कि एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया. लेकिन ताजा जो मामला सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा क्योंकि ऐसा मामला शायद ही कभी देखने को मिला होगा. यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया है. जी हां, मामला उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आया है। यहां बारात लेकर जा रहे दूल्हे पर प्रेमिका ने तेजाब फेंक दिया. घटना में दूल्हा पूरी तरह से झुलस गया। साथ ही तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। 

वहीं तेजाब फेंककर भाग रही प्रेमिका को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की गई. सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़  ने लड़की को उनके हवाले कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेमिका अपने प्रेमी के किसी और से शादी करने से नाराज थी और उससे बदला लेना चाहती थी.  प्रेमिका का कहना है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखे में रखा और वह उसे बिना बताए किसी और से शादी कर रहा था. जैसे से उसे यह बात पता चली तो दुल्हे के बारात में घुस गई और फिर दुल्हे पर तेजाब फेंक दिया. 

जब दूल्हे पर तेजाब फेंका गया तो बारात में हड़कंप मच गया. जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त घर की महिलाएं बरात में डांस कर रही थीं.  तेजाब से घायल होने के बाद दूल्हे और महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दूल्हे का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है.

Haryana News: प्रदेश में अब कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा

पूरा मामला बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है. 23 अप्रैल को गांव के राकेश बिंद की बरात मउर जिले में जा रही थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं. महिलाओं की भीड़ में एक युवती भीड़ से निकल कर आई। जैसे ही वह दूल्हे राकेश के करीब पहुंची, उसने अपनी कमर से पॉलीथिन निकाली और उस पर तेजाब फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने आरोपी लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. लोगों का कहना है कि आरोपी लड़की उसी गांव की है. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था.

(For more news apart from Girlfriend Threw Acid On Groom In Ballia Uttar Pradesh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM