खबरे |

खबरे |

नोएडा : महिला ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
Published : Jun 26, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका देवर कर्मवीर उस पर बुरी नजर रखता है और उसने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें की हैं।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक महिला ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 में उसकी शादी नयी बस्ती निवासी सोनू से हुई थी और तभी से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

उपाध्याय के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका देवर कर्मवीर उस पर बुरी नजर रखता है और उसने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें की हैं। उपाध्याय के अनुसार, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उस पर अप्राकृतिक यौनाचार के लिए दबाव बनाता था और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है।

उपाध्याय के मुताबिक, पीड़िता ने कहा है कि 24 जून को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने अपने पति सोनू, देवर सुरेंद्र एवं कर्मवीर और सास दामो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM